नगर स्थित समदा उ.म. विद्यालय में पांच गुरुजनों के भरोसे 576 बच्चों का भविष्य
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
दशकों पहले मनिहारी के नया टोला वार्ड नंबर आठ में संमदा से विस्थापित होकर आए बच्चों के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय संमदा वर्तमान में नगर पंचायत का ही विद्यालय बनकर रह गया। शिक्षा के बेहतर व्यवस्था के लिए दो मंजिला भवन, अतिरिक्त क्लास रूम उपलब्ध है और चारदीवारी का भी कार्य हो रहा है। प्रभारी प्रधानाध्यापिका कलावती कुमारी ने बताया की प्रधानाध्यापक को छोड़कर केवल पांच शिक्षकों के भरोसे 576 छात्रों का शिक्षा भार संचालित है। इस विद्यालय में कक्षा 1 से आठवीं श्रेणी तक के बच्चों का मात्र चार कमरों में संचालन किया जा रहा है। इससे बच्चों को बैठकर एक साथ शिक्षा ग्रहण करने में असहजता महसूस हो रही है। प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने विभागीय उच्च अधिकारियों से इस दिशा में जल्द पहल करने की मांग की। इसके अलावा विभाग द्वारा अतिरिक्त क्लासेस जो टीन के सेट द्वारा निर्माण किया गया है वह छत के बाउंड्री नहीं होने के कारण कभी भी बच्चों के लिए जानलेवा हो सकता है। इस पर भी विचार करने को कहा । अभिभावकों ने कहा की टीन सेट वाली क्लास रूम के बाहर छत का बाउंड्री हो जाने से सुरक्षित हो जाएगा।शिक्षिका डॉली, मर्सी अंथोनी, राधा कुमारी, विनीता कुमारी, स्वाति कुमारी, शिक्षा सेवक अरुण कुमार, तारिणी रजक ने बच्चों के संख्या के अनुसार शिक्षकों का संख्या बढ़ाने को अति आवश्यक बताया।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
