November 9, 2026

पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक ने किया झंडोतोलन ।

Read Time:1 Minute, 21 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने कटिहार नगर के डेहरिया स्थित मारवाड़ी उच्च माध्यमिक पाठशाला, न्यू कॉलोनी स्थित +2 आदर्श उच्च विद्यालय, बरमसिया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, महेश्वरी अकादमी स्थित भारत स्काउट और गाइड परिसर तथा संत कॉलोनी में ध्वजारोहण कर सलामी दीl इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने आजादी के महानायक मंगल पांडेय, वीर सावरकर, गोपाल कृष्ण गोखले, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, अशफाक उल्ला खां के साथ ही स्थानीय आजादी के बलिदानी ध्रुव कुंडू, रामाशीष सिंह, रामाधार सिंह, बिहारी साह, भूसी साह, कलाकंद मंडल, दामोदर साह, फूलों मोदी, नटाय तियर आदि को याद कर उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही।

Previous post सरस्वती शिशु मंदिर में स्वतंत्रता दिवस मनाया ।
Next post महापौर ने विभिन्न वार्डों में हो रहे जन्माष्टमी मेले का किया निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial