November 9, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर में स्वतंत्रता दिवस मनाया ।

Read Time:1 Minute, 33 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

स्वतंत्रता दिवस के 79 वी वर्ष गाँठ के शुभ अवसर पर विद्या भारती की इकाई अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर, कटिहार के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री,कटिहार के विधायक तार किशोर प्रसाद के कर कमलों द्वारा भारत माता पूजन एवं ध्वजारोहण किया गया। कार्य कर्म में विद्यालय के भैया, बहनो के द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक कार्य कर्म की प्रस्तुति से सभी आगन्तुक अतिथि एवं अभिभावकों ने बच्चे और विद्यालय की भूरी भूरी प्रसंसा की।विद्यालय के सचिव अमित कुमार गुप्ता के अथक प्रयास एवं परिश्रम की सबने प्रसंसा की।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डॉ. लीलाधर माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार सुरेखा, सह सचिव चांदा देवी, प्रमोद ठाकुर,अनीता शर्मा, प्रधानाचार्य रमन कुमार,आचार्य दीदी जी नेहा कुमारी,अंशु सिंह,प्रिया कुमारी,गूंजा सिंह के अथक परिश्रम करके कार्यक्रम को सफल बनाये।

Previous post कटिहार रेल मंडल में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस।
Next post पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक ने किया झंडोतोलन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial