November 11, 2026

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर मनिहारी में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां।

Read Time:1 Minute, 21 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

दिल्ली प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली ऐतिहासिक जीत पर मनिहारी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे को बधाइयां दीं और मिठाइयां बांटी।नगर अध्यक्ष राजेश पोद्दार के नेतृत्व में आयोजित इस जश्न में कैलाश सिंह, नागेंद्र साह, संजय मंडल, अनुज मंडल, प्रभात चौधरी, आदित्य गुप्ता, दशरथ रजक, भोला गुप्ता, रमेश मिश्रा, बिलटू झा, बिरेंद्र सिंह, तल्लु बास्की, हेमंत सिंह, प्रेमलता देवी, मोहन पासवान और सोनू मौआर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यकर्ताओं ने भाजपा की इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व की नीतियों की जीत बताया। साथ ही, आगामी चुनावों में भी इसी ऊर्जा से काम करने का संकल्प लिया।

Previous post पूर्व उप मुख्यमंत्री ने आपदा मद से पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये का दिया चेक
Next post अमेरिका के ट्रम्प सरकार के द्वारा प्रवासि भारतीयों को हथकड़ी डालकर निर्वासन किये जाने का किया विरोध प्रदर्शन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial