पूर्व उप मुख्यमंत्री ने नाला तथा पथ का किया उद्घाटन
प्रवीण कुमार (कटिहार)
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत अपने विधायक कोष से लगभग 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित वार्ड संख्या 25 प्रभात नगर में ललन झा के घर से अशोक मंडल एवं कुंदन साह के घर होते हुए मोहम्मद फिरदौस आलम के घर तक ढक्कन सहित पक्का नाला तथा पथ में मिटटी भराई एव ईट सोलिंग कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कटिहार नगर निगम की महापौर उषा देवी अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थी। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज सरकार, कुंदन साह, रतन साह, अजीत झा, संतोष सिंह, राजेश सिंह, सुमन श्रीवास्तव, सुदाम शर्मा, रमेश महतो, दिलीप झा, शंकर वर्णवाल, गोविंद साह, बबलू यादव, ओनी मंडल, सुरेश उरांव, अमरदीप साह, ललन झा के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि इस मोहल्ले में सड़क के अभाव में हो रही कठिनाइयों को इस निर्माण से दूर किया गया है। इस सड़क के निर्माण से मोहल्ले वासियों में हर्ष व्याप्त है। स्थानीय नागरिकों ने इस सड़क एवं नाला निर्माण के लिए पूर्व उप मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।
More Stories
बाढ़ के पानी में डूबने से ससुराल आए 16 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सोवा बंगरी में रविवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने...
ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ फरार हत्यारोपियों के घर चस्पाया इश्तेहार।आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती।
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवडांगी पंचायत में पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई मोहम्मद जियाउल की हत्या...
गरीब चौपाल की सफलता को लेकर मनिहारी में हम कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) आगामी 5 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित होने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)...
पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताश्री के श्राद्ध समारोह में पहुंचे एनडीए के नेता, अर्पित की श्रद्धांजलि।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री की माताश्री के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध समारोह...
बलरामपुर में विकास योजनाओं का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधायक श्रीमती संगीता देवी के प्रतिनिधि सागर साह ने रविवार को क्षेत्र में होने वाली विभिन्न...
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, 50 हजार का सामान जलकर राख
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के मननपुर ऋषि टोला चौक स्थित गांव में देर रात अचानक आग लगने...
