हाड़कंपा देने वाली ठंड में लायंस क्लब ने चौराहे पर किया अलाव की व्यवस्था
प्रवीण कुमार (कटिहार)
प्रकृति के मौसम चक्र के अनुसार ठंड बेशक जरूरी है लेकिन समाज के अत्यंत पिछड़ी पंक्ति में गुजर बसर कर रहे लोगों के लिए ठंड का मौसम बेहद कष्टदायक होती है। ये बाते बताते हुए लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन नरेश साह एवं सचिव आलोक सिंहा ने कही।लायंस क्लब ऑफ कटिहार द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन मनोज महासेठ ने बताया कि प्रथम कड़ी में 5 क्विंटल लकड़ी शहीद चौक, दुर्गा स्थान चौक एवं स्टेशन बिल्डिंग के दोनों छोड़ पर अलाव की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि रिक्शावाले, ठेलेवाले के साथ राहगीर को इससे बहुत राहत मिलता है।पूर्व अध्यक्ष मनोज निरंजन कुमार, संतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनय परमार के साथ पुरुषोत्तम मोदी, काजल महासेठ, लक्ष्मी गुप्ता, मनोज गुप्ता, नीलम एवं, ज्योत्स्ना साह आदि ने अलाव कार्यक्रम में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि शीतलहर को देखते हुए आगे भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा।
More Stories
चांदपारा सहयोग शिविर से समय से पहले गायब हुए कर्मीयो को पुछा स्पष्टीकरण
खबर का असर, एसडीओ ने जारी किया पत्र , एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण । डेस्क (बारसोई) जनता की समस्याओं...
ट्रांसफार्मर के तार में आग लगने से वार्ड-10 की बिजली गुल, शुक्रवार को हुई आपूर्ति बहाल
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत के वार्ड संख्या-10 में गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे ट्रांसफार्मर के...
हसनगंज समेत विभिन्न पंचायतों में श्रद्धा से हुई बाबा विश्वकर्मा की पूजा, ‘आशीर्वाद दिया’ कार्यक्रम
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ढेरुआ, बलुआ, रामपुर, जगरनाथपुर और कालसर पंचायत समेत विभिन्न इलाकों में गुरुवार को बाबा...
बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर मो. नाजिर ने ठोकी ताल युवाओं ने जताया समर्थन, नाजिर बोले समानता और न्याय के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता
हसन रजा (आबादपुर) पंचायत राज बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। युवा नेता मो. नाजिर...
डकैती की योजना बना रहे सात युवक गिरफ्तार, देसी पिस्टल समेत नशीला पदार्थ व दो बाइक बरामद
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मुख्यमंत्री के संभावित कटिहार आगमन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान मनिहारी पुलिस...
बिजली के तार में उलझा 16 चक्का, टूट गए 11 केवी के दो पोल।लालटोला में बाल-बाल बचीं सैकड़ों जिंदगियां; करंट प्रवाहित लाइन के बीच हुआ हादसा, आबादपुर पुलिस ने ट्रक जब्त किया
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्य मार्ग पर लालटोला के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मालदा से...
