पूर्व उप मुख्यमंत्री ने दो कमरे का भवन का किया उद्घाटन ।
प्रवीण कुमार (कटिहार )
पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने नगर के वार्ड संख्या दो तेजा टोला में अवस्थित ग्रोवर बालिका उच्च विद्यालय परिसर में लगभग 15 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित दो कमरे का भवन निर्माण का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में श्री प्रसाद के संग विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ,महापौर उषा देवी अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खान भाजपा नेता वीरेंद्र यादव, बबलू पासवान, चंदन झा, प्रकाश रंजन, बबन झा, गजेंद्र नाथ पाठक ,रतन सिन्हा, श्याम चौधरी, मनोज सरकार, बबलू यादव, परिमल झा, रतन साह उमेश सिंह, चंद्रशेखर जायसवाल ,प्रमोद सिंह, रमेश जायसवाल, रणजीत सिंह, निगम पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद जमाल ,विद्यालय के प्रधानाध्यापक बटेश्वर कुमार, शिक्षक ओमप्रकाश एवं कार्यानंद झा के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। समारोह का संचालन समाजसेवी राधा रमन सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि विद्यालय में कक्षा -कक्ष के कमी के कारण छात्राओं को पठन-पाठन में हो रही कठिनाई को कक्षा -कक्ष निर्माण के साथ ही दूर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा वित्त रहित विद्यालयों की समस्याओं को हर संभव दूर करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।आने वाले दिनों में विद्यालय के पूर्व निर्मित कमरों के सुदृढ़ीकरण के साथ ही आवश्यकता हुई तो नई कक्षा -कक्ष के निर्माण के साथ-साथ संबंधित अन्य संसाधनों की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराई जाएगी। श्री प्रसाद में बताया कि विद्यालय के सामने उपलब्ध राजस्व की भूखंड को विभाग द्वारा स्कूल के अधीन करने का प्रयास किया जाएगा।भूखंड उपलब्ध होने पर बालिकाओं के लिए सुंदर वाटिका का निर्माण कराया जाएगा। विद्यालय विकास से संबंधित योजनाओं की जानकारी से हर्षित स्थानीय लोगों ने पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए ग्रोवर बालिका उच्च विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने का आग्रह किया। जिसे स्वीकारते हुए श्री प्रसाद ने उपस्थित लोगों को हर संभव सहयोग का भरोसा दियाl
