September 15, 2026

जिला स्तरीय शिक्षा संवाद कार्यक्रम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया गया बल।

Read Time:4 Minute, 10 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

जिला स्तरीय शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को प्रखंड के  उत्क्रमित मध्य विद्यालय संगत टोला डंडखोरा में  किया गया। राइट टू एजुकेशन फोरम कटिहार एवं आर्थिक अनुसंधान केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस उन्मुखीकरण कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया पार्वती हेम्ब्रम ने की। स्थानीय सामाजिक संस्था लोक स्वराज एवं गगन तारा फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पंचायत जन प्रतिनिधि, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य, शिक्षक, स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान आरटीई  फोरम एवं आर्थिक अनुसंधान केंद्र की ओर से प्रखंड के 20 विद्यालय पिछले महीने कराये गये सर्वेक्षण से संबंधित स्टडी रिपोर्ट भी साझा किया गया। शिक्षा अधिकार कानून से संबंधित इस स्टडी रिपोर्ट में जो कमियां नजर आयी है, उसे दूर करने का भी संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला परिषद सदस्य मुकेश कुमार पोद्दार ने कहा कि विभिन्न स्तरों पर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार हो रहा है ।लेकिन अभी भी कई तरह की कमियां नजर आ रही है। स्टडी रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट में शिक्षा अधिकार कानून के पैरामीटर पर अभी भी कई तरह का पहल किया जाना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि अभिभावक एवं समाज को भी शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार को लेकर पहल करनी चाहिए। नियमित रूप से अपने बच्चें को स्कूल भेजना चाहिए।उन्होंने अफसोस किया कि आधारभूत संरचना को लेकर जो समस्याएं आ रही है, उसे दूर करने को लेकर वह पहल जरूर करेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाल बिहारी पासवान ने कहा कि विद्यालय में शौचालय की कमी है, उसे कमी को दूर करने के लिए पहल किया जाना जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्थानीय मुखिया ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक पहल जरूरी है। उन्होंने कहा कि रतनपुरा गांव  के प्राथमिक विद्यालय को दूसरे विद्यालय में शिफ्ट कर दिया गया। जिससे बच्चों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य सूरज कुमार विश्वास ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा व्यवस्थाके लिए सबका सहयोग जरूरी है। फोरम के प्रतिनिधि सूरज गुप्ता ने स्टडी रिपोर्ट को साझा करते हुए प्रखंड की शिक्षा व्यवस्था पर अपने विचार प्रकट किये।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक मनोज जयसवाल, फंटूश कुरेल, सोनू चौधरी, राजेन सोरेन, प्रशांत झा, राकेश कुमार आदि कई सदस्य व प्रतिनिधि मौजूद थे।

Previous post पूर्व उप मुख्यमंत्री ने दो कमरे का भवन का किया उद्घाटन ।
Next post सभी फसलों पर MSP गारंटी कानून लागू व किसानों को मुफ्त बिजली और पेंशन मिले– ठाकुर धर्मेंद्र सिंह।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial