November 6, 2026

पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर पहुंचे मनिहारी,गंगा रिवर फ्रंट का लिया जायजा

Read Time:2 Minute, 42 Second

मनिहारी(रतन कुमार ओझा)

मनिहारी गंगा घाट पर नमामि गंगे परियोजना के तहत बन रहे गंगा रिवर फ्रंट एवं विद्युत शवदाह गृह का जायजा लेने शुक्रवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकीशोर प्रसाद मनिहारी गंगा घाट पहुंचे। मौके पर एसडीएम कुमार सिद्धार्थ,कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर लाल उपस्थिति रहे। वही मौके पर उपस्थिति अधिकारी व विभाग के अभियंता से नमामि गंगे परियोजना के तहत बन रहे गंगा रिवर फ्रंट एवं विद्युत शवदाह गृह कार्य के बारे में जानकारी लिया और साथ ही कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।वही इस सम्बंध में पूर्व उप मुख्यमंत्री ने बताया कि अपने कार्यकाल में मैंने गंगा रिवर फ्रंट ,विद्युत शवदाह गृह का प्रस्ताव भेजा था जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ। इसके साथ ही मनिहारी से साहिबगंज पुल समेत कई परियोजना चल रही है जिससे मनिहारी का चहुमुखी विकास होगा ।बताते चले की मनिहारी गंगा घाट पर नमामि गंगे परियोजना के तहत 12 करोड़ की लागत से कार्यकारी संस्था बुडको के जरिए आर एस कंस्ट्रक्शन द्वारा गंगा रिवर फ्रंट का निर्माण किया जा रहा है।जिसके तहत 12 कैनोपी ,दो बाथरूम,2 पुलिस कैंप,3 हाई मास्ट लाइट,2 वस्त्र परिवर्तन गृह,तीस सीढ़ी बनाया जा रहा है।इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद मनिहारी गंगा घाट का कायाकल्प हो जाएगा ।इस अवसर पर एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ,कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर लाल,लोकसभा संयोजक कैलाश सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष सह लोकसभा प्रभारी लक्खी महतो, उप मुख्य पार्षद शुभम पोद्दार,बबलू गुप्ता,नागेंद्र साह,हेमंत सिंह,बिरेंद्र सिंह,प्रभात चौधरी,अनुज मंडल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Previous post बकरीद पर्व को लेकर थाना परिसर में शान्ति समिती की बैठक
Next post प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, दुर्गागंज बनेगा मॉडल अस्पताल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial