November 6, 2026

बकरीद पर्व को लेकर थाना परिसर में शान्ति समिती की बैठक

Read Time:1 Minute, 39 Second

मनिहारी(रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के थाना परिसर में बकरीद पर्व को लेकर हुए शुक्रवार को एसडीएम कुमार सिद्धार्थ की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित हुए।बैठक के दौरान एसडीएम कुमार सिद्धार्थ ने जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की। इस दौरान थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी नमाज अदा करने वाले जगहों पर बकरीद पर्व को लेकर पुलिस बल तैनात की जाएगी।पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्ती भी जारी रहेगी।असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी। साथ ही बैठक में उपस्थित लोगों से कहा की कही भी कोई अफवाह फैले तो इसकी तुरंत सूचना प्रशासन को दें। मौके पर बीडीओ रंधीर कुमार, सीओ निहारिका, थानाध्यक्ष पंकज आनंद,एसआई गौतम कुमार, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह,जदयू प्रखंड अध्यक्ष मंजय साह,साजिद, शेरू, आजाद,आलमगीर सहित गणमान्य उपस्थित रहे।

Previous post 22 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Next post पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर पहुंचे मनिहारी,गंगा रिवर फ्रंट का लिया जायजा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial