June 26, 2026

कटिहार एवं कदवा में पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

Read Time:1 Minute, 33 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

कटिहार जिले के में दो स्थानों पर प्रतिपक्ष नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। शहर के राजेंद्र स्टेडियम में 2:00 बजे दिन में रजत प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी प्रसाद यादव सभा को संबोधित करेंगे। उक्त आशय की जानकारी इंडिया महागठबंधन के वीआईपी के प्रत्याशी सौरभ कुमार अग्रवाल ने दिया। उधर इंडिया गठबंधन के कांग्रेस के कदवा विधानसभा के प्रत्याशी डॉक्टर शकील अहमद ने कहा कि कदवा विधानसभा क्षेत्र के परभैली फुटबॉल मैदान में दिन के 2:30 बजे बिहार सरकार के प्रति पक्ष नेता तेजस्वी प्रसाद यादव चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा से लेकर जिला जिला से लेकर राज्य स्तरीय इंडिया महागठबंधन के नेता भी उपस्थित रहेंगे। डॉक्टर शकील अहमद खान ने कहा कि निर्धारित समय पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राज्य सरकार के प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के भाषण का लाभ उठाएंगे।

Previous post सौरभ कुमार अग्रवाल ने कटिहार विधानसभा में कर रहे हैं जनसम्पर्क
Next post कुर्सेला पुलिस ने 72 घंटे में खोला 4 वर्षीय कृष्ण कुमार अपहरण का राज, बच्चा सकुशल बरामद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial