सौरभ कुमार अग्रवाल ने कटिहार विधानसभा में कर रहे हैं जनसम्पर्क
लोगों का चहेता बन रहे हैं सौरभ कुमार अग्रवाल।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
63 कटिहार विधानसभा क्षेत्र महागठबंधन के प्रत्याशी सौरभ कुमार अग्रवाल ने कटिहार विधानसभा क्षेत्र में तूफानी जनसंपर्क अभियान कर रहे है। इनके समर्थकों में जोश देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का जोश को बढ़ाने में सौरभ कुमार अग्रवाल अहम भूमिका निभा रहे हैं। शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। महागठबंधन प्रत्याशी सौरभ कुमार अग्रवाल ने कटिहार ग्रामीण क्षेत्रों के सभी पंचायत एवं हसनगंज प्रखंड के सभी पंचायत,कटिहार नगर निगम के सभी वार्डों का सुबह से देर रात्रि तक जनसंपर्क कर रहे हैं। महागठबंधन के प्रत्याशी सौरभ कुमार अग्रवाल मधुर एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं।आम लोगों से बेहद सरल तरीके से मिलते हैं। मृर्दु भाषी हैं।काफी पढ़ें लिखे हैं।जब लोगों से मिलते हैं, तो यह अपनी मृर्दुभाषी के कारण सामने वाले लोगों को अपने तरफ आकर्षित कर रहे हैं। सौरभ कुमार अग्रवाल युवा हैं। अपने कर्तव्य के प्रति सजग और सचेष्ट रहते हैं। जनसंपर्क अभियान के क्रम में बड़े बुजुर्ग के पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं। युवा वर्ग से हाथ मिलाकर दोस्ताना रिश्ता निभा रहे हैं। अपने से छोटे से भी हाथ मिलाकर नए रिश्ते का आगाज करने में दिन-रात लगे रहते हैं। इन्होंने अल्प अवधि में विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश लोगों से एक रिश्ता बना लिया है। इनका स्वभाव इतना सरल है कि लोग इसे मिलकर बेहद अपने आप को सुखद महसूस करते हैं।उनके माता-पिता भी व्यवहारिक हैं। लोगों से अच्छा संबंध रखते हुए आ रहे हैं। इसका भी लाभ इसको मिल रहा है। लेकिन यह अपना व्यक्तित्व एवं अपने संस्कारों का बखूबी परिचय दे रहे हैं। इसलिए इनकी पहचान दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोगों का आशीर्वाद इन्हें मिल रहा है। आम मतदाता आपस में ही चर्चा करते हैं कि युवा वर्ग के सौरभ अग्रवाल का व्यवहार विचार बहुत अच्छा है। इसकी चर्चा गांव मुहल्लों में होना प्रारंभ हो गया है। सौरभ अग्रवाल जब अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान में निकलते हैं, तो हमेशा यह हंसमुख चेहरा लेकर ही निकलते हैं।लोगों से जब मिलते हैं और बातचीत करते हैं,तो भी इनका चेहरा हसमुख ही रहता है।यह भी एक चर्चा का विषय बना हुआ है।आम मतदाता कह रहे हैं कि अगर सौरभ अग्रवाल के कंधे पर कटिहार विधानसभा की जवाबदेही दे दिया जाए, तो कटिहार विधानसभा का सर्वांगीण विकास तो होगा ही होगा, साथ इनसे मिलने के लिए किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। हम लोगों को विश्वास है कि सौरभ कुमार अग्रवाल युवा है। कर्म योगी हैं। समाजसेवी हैं और सच्चे दिल के इंसान हैं। इसलिए उनके हाथों में बागडोर दिया जा सकता है। सौरभ कुमार अग्रवाल जनसंपर्क अभियान के समय अक्सर पैदल चलते हैं और लोगों से बेहतरीन ढंग से अपनी बात को रखते इनके बात आम लोगों के दिल को छू जा रहा है। महागठबंधन के प्रत्याशी सौरभ कुमार अग्रवाल कहते हैं कि आप लोग का आशीर्वाद मिला तो, मैं कटिहार का बेटा हूं और बेटा बनकर सभी का सेवा करता रहूंगा। क्योंकि मेरे माता-पिता पिता ने मुझे अच्छे संस्कार दिये हैं। मेरे माता-पिता भी कभी आप सबों का सेवा करते आ रहे हैं। मैं भी माता-पिता के नक्शे कदम पर खड़ा उतारूंगा। आप लोग के भी आशा और विश्वास पर शत प्रतिशत खरा करूंगा। कटिहार विधानसभा क्षेत्र का धरातल पर सर्वाधिक विकास करूंगा। आम लोगों को सम्मान, सुरक्षा और विकास देने का कार्य करूंगा।
