September 22, 2026

पूर्व डिप्टी सीएम सह सदर विधायक ने 213.644 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का किया शिलान्यास

Read Time:3 Minute, 13 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत अंतर्गत बड़की रटनी से छोटकी रटनी तक लंगरा धार में पहुंच पथ का निर्माण कार्य का शिलान्यास पूर्व डिप्टी सीएम सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने नारियल फोर कर किया। मौके पर समारोह आयोजित कर शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व डिप्टी सीएम सह सदर विधायक तारकेश्वर प्रसाद ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि बड़की रटनी से छोटकी रटनी तक लंगरा धार में पहुंच पथ निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। बर्षो से कच्ची सड़क की स्थिति काफी जर्जर व भयावह बनी हुई है। पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे आमजनों को आवाजाही में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में आमजनों को पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। लोगों को मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करना पड़ता है। मौके पर आमजनों की समस्याओं को देखते हुए 213.644 लाख की लागत राशि से राज्य योजना अंतर्गत 1.335 किलोमीटर की लम्बी सड़क निर्माण कार्य का आज विधिवत शिलान्यास किया गया। बताया पूरे प्रखंड क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। आमजनों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। बताया बिगत दिनों में बची जो भी सड़कें हैं उसे जल्द पूर्ण किया जाएगा। प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल आदि ने बताया कि कई सालों से सड़क की स्थिति काफी जर्जर बनी हुई थी जिसका आज विधायक के अथक प्रयास से यह सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है, जिसको लेकर मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने विधायक को साधुवाद दिया है। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, मुखिया कंदलाल मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य अरजलाल सोरेन, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल सहित भाजपा नेता में शीतल प्रसाद साह, मुकेश श्रीवास्तव, भगवत शर्मा, गौतम कुमार, प्रेम पोद्दार, पप्पू मंडल सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

Previous post पीजी हेड ने मनिहारी महाविद्यालय का किया औचक निरीक्षण
Next post रूट्स टेल का पुर्व उप मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial