September 22, 2026

पीजी हेड ने मनिहारी महाविद्यालय का किया औचक निरीक्षण

Read Time:1 Minute, 35 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

सोमवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय के फिलोसॉफी के पीजी हेड डॉ विनोदानंद ठाकुर ने आरवाईएम कॉलेज मनिहारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में श्री ठाकुर ने बताया कि सभी कक्षाएं चल रही थी और शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी को उपस्थित पाया गया। पुस्तकालय प्रयोगशाला व शौचालय का भी निरीक्षण किया और संतोषजनक पाया। बाद में प्रभारी प्राचार्य नीरानंद मिश्रा ने बताया कि श्री ठाकुर ने छात्रों की नियमित उपस्थिति को आवश्यक बताया और निर्देश दिए कि जो छात्र एक सप्ताह से अनुपस्थित रहेंगे उनका नाम विद्यालय सूची से काट दिया जाएगा। डॉ विनोदानंद ठाकुर ने महाविद्यालय के अकाउंट्स व कैश रजिस्टर का भी भौतिक सत्यापन किया और स-समय पर अंकेक्षण कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रोफेसर अवधेश यादव, नित्यानंद मंडल, वीरेंद्र सिंह, जावेद खान, गोपाल कृष्ण यादव सहित शिक्षक गण और शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे।

Previous post कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचारी नेताओं का असली चेहरा हुआ उजागर – मनोज राय
Next post पूर्व डिप्टी सीएम सह सदर विधायक ने 213.644 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का किया शिलान्यास
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial