November 12, 2026

70 वर्ष के व्यक्ति को बिना राशन कार्ड के भी आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है-चिकित्सा पदाधिकारी

Read Time:1 Minute, 26 Second

कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे लगातार आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।जिसको लेकर चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ने आयुष्मान कार्ड बनवाने के लेकर बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तथा क्षेत्र के आशा को घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाना है। जिसको लेकर बताया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी जिन्हें राशन कार्ड नहीं है जो 70 वर्ष से ऊपर जिनकी आयु है वह आकर अपना आयुष्मान कार्ड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी बना सकते हैं। उन्हें राशन कार्ड या किसी दस्तावेज की जरूरत नहीं है। सिर्फ अपना आधार कार्ड और लिंक किया हुआ मोबाइल नंबर लेकर आए और आयुष्मान कार्ड बनाएं। तथा जिनके राशन कार्ड में नाम है वह भी आकर बना सकते हैं।वहीं क्षेत्र में भी आशा लोग घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बना रही है । अपने क्षेत्र में भी आशा से संपर्क कर सकते हैं

Previous post पूर्व उपसरपंच का निधन, सामाजिक जीवन में उत्कृष्ट योगदान।
Next post मनिहारी प्रखंड में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पैक्स चुनाव, 62% हुआ मतदान।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial