September 23, 2026

दिलारपुर के अग्नि पीड़ित परिवारों को रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा राहत सामग्री दी गई

Read Time:2 Minute, 46 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी के दिलारपुर पंचायत के महेशपुर गांव में रविवार की रात आगलगी से तबाह हुए 28 परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रेडक्रोस सोसाइटी की टीम खबर मिलते ही अनिल चमरिया के नेतृत्व में राहत सामग्री लेकर घटनास्थल पर पहुंची। राहत वितरण करते हुए अनिल चमरिया ने कहा कि रेडक्रोस का उद्देश्य ही आपदा की घड़ी में साथ खरे रहना एवं बचाव करना है। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में विगत दिनों हुई अगलगी से प्रभावित लोगों के बीच संस्था द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया जा चुका है। संस्था के सचिव संतोष गुप्ता ने कहा कि आग कैसे लगी ये किसी को पता नही चला। आस पास के लोग खेत पर काम करने गये थे जिससे आग पर काबू पाना भारी पड़ गया। सोसायटी के सदस्यों ने उपस्थित ग्रामीणों से खाना बनाते समय विशेष सावधानी बरतने का सुझाव दिया। कहा कि आग लगने के सबसे बड़े कारणों में रसोई घर में लापरवाही, बिजली के उपकरणों में शॉर्ट सर्किट, खुली आग वाली चीजें जैसे मोमबत्ती, अगरबत्ती या सिगरेट और ज्वलनशील पदार्थों का सही ढंग से उपयोग न होना है। प्रोजेक्ट चेयरमैन भुवन अग्रवाल ने कहा कि गाव के 28 परिवारों के 50 से ज्यादा घर जले हैं। बताया कि राहत सामग्री में एक बड़ा तीरपाल, साड़ी, हायजीन किट जिसमें रोजमर्रे के इस्तेमाल होने वाले समान जैसे साबुन, ब्रश, पेस्ट, सैनिटरी नैपकिन, शेविंग किट आदि तथा सुखा राशन जैसे चुड़ा, गुड़, बिस्किट, नमकीन, ब्रेड शामिल है। प्रबंध समिति सदस्य आदित्य अग्रवाल ने ज्वलनशील जैसे पदार्थों को घरों से दूर खुले जगह में रखने तथा खाना बनाने वाली जगहों पर पानी से भरी बाल्टी रखने की सलाह दी। उन्होने शार्ट सर्किट से बचने हेतु बिजली के तार को दुरुस्त रखने की अपील की। इस मौके पर मुखिया एवं कई जनप्रतिनिधि के साथ बड़ी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित थे।

Previous post पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री हिमराज सिंह ने लोकसभा चुनाव के लिए दाखिल नामांकन को लिया वापस
Next post विशेष छापेमारी अभियान में तीन एनबीडब्ल्यू वारंटी को पुलिस ने दबोचा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial