उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचोरा पश्चिम की शिक्षिका को मारी गोली
शिक्षिका की ईलाज पूर्णिया में चल रहा है।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
शिक्षिका सोनी भारती को घात लगाकर गोली मारने से जख्मी होकर जीवन और मौत के बीच जूझने को विवश है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय कचोरा पश्चिम की शिक्षिका सोनी भारती पूर्णिया से एक लड़का के साथ बाइक पर सवार होकर सुबह 9:00 बजे स्कूल जा रही थी। चांदपुर -पूर्णिया पथ के बभनगांव के समीप तीन व्यक्ति ने पूर्व से घात लगाए हुए था और करीब से सटकर दो गोली चला दी।एक गोली शिक्षिका के पीठ पर जा लगी और शिक्षिका गिर गई। आसपास के राहगीरों ने तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज रत अवस्था में शिक्षिका सोनी भारती ने कहा कि पति एवं एक व्यक्ति दोनों में मिलकर जान मारने की नीयत से हमारे ऊपर गोली चलाई। शिक्षिका ने कहा कि 3 वर्ष से हम पति के साथ इसलिए नहीं रहते हैं कि मेरा पति किसी अन्य महिला के साथ संबंध रखता है। जो मुझे पसंद नहीं है। इस बात को लेकर बराबर नोक ऑन की होते रहता है। और मारपीट भी करते रहता है। यह कोई पहली घटना नहीं है। लेकिन यह घटना तो हद ही हो गया की पति ने अपने प्रेमिका के भाई के साथ मिलकर मुझे हत्या करने की नीयत से गली मारा। लेकिन ईश्वर की कृपा से ठीक है। कोई चिंता की बात नहीं है। हालांकि शिक्षिका पूर्णिया की रहने वाली है। प्रत्येक प्रत्येक कार्य दिवस में पूर्णिया से ही विद्यालय आती है और जाती है।हालांकि मामला थाने में दर्ज कर ली गई है। और पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है।
More Stories
कुरसेला थाना का आईजी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना में सोमवार को पूर्णिया रेंज के आईजी विवेकानंद सिन्हा ने औचक निरीक्षण...
मनिहारी थाना में बक़रीद को लेकर शांति समिति की बैठक।
संवेदनशील जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त रहेंगे: एसडीएम मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना परिसर में सोमवार दोपहर...
कुर्सेला में अवैध हथियार के साथ मो. जहांगीर गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला थाना क्षेत्र से हथियार के साथ एक युवक की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस ने गुप्त सूचना के...
गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर मनिहारी गंगा तट पर भव्य महाआरती, श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार को मनिहारी के मुख्य गंगा तट पर भव्य गंगा...
रौतारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खुदना चौक से 03 शराब पियक्कड़ गिरफ्तार।
(डेस्क |हसनगंज) रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदना चौक समीप रौतारा पुलिस ने नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए शराब...
अंचल परिसर में जनता दरबार आयोजित किया गया
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) शनिवार को कुर्सेला अंचल परिसर में अंचलाधिकारी सुश्री अनुपम अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।...
