July 28, 2026

पुर्व सांसद ने मृत महिला बैंककर्मी अर्चना के परिजनों से मिले, न्याय का दिलाया भरोसा

Read Time:1 Minute, 25 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

रविवार को मनिहारी निवासी महिला बैंककर्मी अर्चना कुमारी जो छपरा स्थित आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत थी,की उसी के निवास में अर्चना का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद हुआ। सुचना पर पहुंचे परिजन ने पुलिसिया कार्रवाई व अंत्यपरीक्षण के बाद शव को लेकर मनिहारी आए और शव का दाह-संस्कार किया। शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव तारीक अनवर मृत अर्चना के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और नयाय दिलाने का भरोसा दिलाया। परिजनों को इस घटना पर अर्चना के छपरा स्थित सहकर्मियों द्वारा हत्या करने का संदेह है। फिलहाल पुलिस द्वारा गहन अनुसंधान के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील यादव, पुर्व प्रत्याशी सिकंदर मंडल, पैक्स अध्यक्ष पंकज सिंह, प्रदीप चौधरी, साजिद, प्रमोद झा, ओमप्रकाश चौधरी, पंकज यादव, गजेन्द्र यादव सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Previous post विधायक ने केवाला पंचायत में किया सड़क का शिलान्यास
Next post गांव में एक साल से नल जल का पानी नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial