October 23, 2026

विधायक ने केवाला पंचायत में किया सड़क का शिलान्यास

Read Time:1 Minute, 27 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी के लोकप्रिय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने केवाला पंचायत में सड़क निर्माण की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना अंतर्गत 1 करोड़ 85 लाख 13,300 रु की प्रचलित राशि से कवैया से तेल्डंगा तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा होगा। विधायक ने कहा कि केवाला पंचायत अंतर्गत कवैया से तेल्डंगा व आसपास के गांव में कच्ची सड़क होने के कारण आगमन कठिन था। अब सड़क निर्माण होने से यहां के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए रास्ता सुगम हो जाएगा। इस सड़क के लिए विधायक ने सदन में भी मांग रखे थें। कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध लाभ अशिक्षा के कारण नहीं मिल पाता। ग्रामीणों से अपने बच्चों को शिक्षित बनाने की अपील की। इस अवसर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष रामजी यादव, संवेदक हरे राम यादव, कमलेश यादव, वार्ड मेंबर मिथिलेश झा, मुखिया प्रतिनिधि मनोज ऋषि सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Previous post कटिहार सांसद ने फुलवरिया चौक से पीरपैंती तक फोरलेन सड़क व गंगा नदी पर पुल निर्माण का उठाया माँग
Next post पुर्व सांसद ने मृत महिला बैंककर्मी अर्चना के परिजनों से मिले, न्याय का दिलाया भरोसा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial