October 26, 2026

गांव में एक साल से नल जल का पानी नहीं मिलने से लोगों में आक्रोश

Read Time:2 Minute, 49 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

कटिहार प्रखंड के भावड़ा पंचायत अंतर्गत पोखरिया संथाली गांव में नल जल का शुद्ध पानी से वंचित लोगों ने शुद्ध जल की मांग को लेकर सड़क पर उतर विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी की। बताया शुद्ध जल मुहैया को लेकर सरकार करोड़ों खर्च कर रही है, जिसको लेकर वार्ड में करोड़ों का जलमीनार लगाया गया है, बावजूद हमलोगों को आज एक साल से शुद्ध जल नहीं मिल रहा है, साथ ही घरों व सड़क किनारे लगी टुटी भी रख रखाव के अभाव में क्षतिग्रस्त हो रही है। बताया कई घरों में अबतक नल जल की टुटी तक नहीं लगी है, जिससे हमलोग सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नल जल से वंचित हैं, आज भी हम लोग चापाकल का आयरन युक्त पानी पीने को लेकर मजबूर हैं। बताया चापाकल का आयरन युक्त पानी पीकर हमलोगों कई बीमारी के शिकार हो रहे हैं। बताया कई बार विभाग को इसकी सूचना दिया गया। बावजूद हमलोगों के यहां नल जल योजना का पानी नहीं मिल रहा है। हम ग्रामवासी नल जल योजना की शुद्ध पानी से वंचित हैं। बताया नल जल योजना शुरु होने से कई साल बितने को जा रहा है, लेकिन अबतक हमारे गांव में नल जल योजना का शुद्ध पानी नसीब नहीं है। जो विभागीय उदासीनता को दर्शाता है। बताया सरकार एक तरफ हर घर नल का जल योजना शुरू कर घर-घर शुद्ध जल मुहैया करने का दावा कर रही है, लेकिन धरातल पर यह दवा फैल होते नजर आ रही है। पानी तो दुर अब लगी टुटी भी क्षतिग्रस्त होने की कगार पर है। मौके पर दीपक कुमार महतो, रामलाल मुर्मू सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि कई बार विभाग को इस समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराया गया। पर अब तक कोई पहल नहीं हुआ। मौके पर दर्जनों ग्रामीणों ने गांव में नल जल योजना का पानी मुहैया कराने व क्षतिग्रस्त टुटी को दुरुस्त कराने सहित रख रखाव की मांग करते हुए विभाग के प्रति जमकर नारेबाजी किया। इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण आदि मौजूद रहे।

Previous post पुर्व सांसद ने मृत महिला बैंककर्मी अर्चना के परिजनों से मिले, न्याय का दिलाया भरोसा
Next post बीपीएससी अध्यापक भर्ती परीक्षा हेतू वीक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण, आज होगी बीपीएससी अध्यापक भर्ती परीक्षा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial