November 7, 2026

एन एफ़ रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन का चार दिवसीय उपवास संपन्न ।

Read Time:2 Minute, 43 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार 8 जनवरी से 11 जनवरी तक नई पेंशन नीति के ख़िलाफ़ एन एफ रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन का उपवास कार्यक्रम मण्डल रेल प्रबंधक कटिहार के आश्वासन पर संपन्न हुआ।इसकी अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मनीष कुमार द्वारा किया गया। इस मौक़े पर मण्डल सचिव रुपेश कुमार ने बताया कि हमारी एक सूत्री मांग पुरानी पेंशन नीति को बहाल करना है। वर्तमान सरकार के सभी मंत्री,विधायक,अन्य राजनेता अगर एक दिन या कुछ वर्षों के लिए भी गद्दी पर हमारे ही वोट से बैठते हैं,तो वह आजीवन पेंशन पाते हैं। लेकिन वही इसके विपरीत रेल कर्मचारियों अपना सारा जीवन रेल परिचालन में और यात्रियों को सुविधा में लगा देते फिर भी उनको पेंशन नहीं है। यह भी एक सवालिया निशान है।उपरोक्त संदर्भ ने मण्डल रेल प्रबंधक,अपर मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार चौधरी एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री अतुल कुमार मिश्रा को एक माँगपत्र धरना स्थल पर सौंपा गया।जिसपर मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा आश्वासन दिया गया कि पुरानी पेंशन की यह माँग रेल कर्मचारियों की पुरानी माँग है,जो एन एफ़ रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन द्वारा सरकार के समक्ष विभिन्न तरीकों से उठाने का काम कर रही है।जो माँग पत्र संगठन के द्वारा दिया गया है। उसे सकारात्मक परिणाम हेतु आगे पदाधिकारियों को भेजा जाएगा।श्री रुपेश कुमार ने बतलाया कि जब तक पूरी तरह से पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है।तब तक एन एफ़ रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन इससे भी बड़े कार्यक्रम करने के लिये बाध्य रहेगा।इस मौक़े पर संगठन के तमाम पदाधिकारी रजनीश कुमार,दिनेश पासवान,प्रेम शंकर,सौरभ घोष,गौरी शंकर के साथ सभी शाखाओं के शाखा अध्यक्ष व सचिव अपने सैकड़ों की संख्या में वहाँ उपस्थित संग्रामी साथीयों के साथ मौजूद थे।

Previous post दुसरी बार जिला परिषद् अध्यक्ष बनी रश्मि सिंह
Next post डीएसपी के नेतृत्व में पांच और गिरफ्तार किए गए
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial