September 15, 2026

डीएसपी के नेतृत्व में पांच और गिरफ्तार किए गए

Read Time:59 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी डीएसपी शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में बिती रात फिर छापेमारी की गई जिसमें पांच वारंटी गिरफ्तार किए गए। थाना प्रभारी रामविलास सिंह ने बताया कि एनबीडब्ल्यू वारंटी बिलसी यादव उर्फ रामविलास यादव, चंदन यादव उर्फ चंदन कुमार दोनों साकिन-नवाबगंज, मोहन पासवान साकिन- बाघमारा, अनिल मंडल अर्जुन मंडल उम्र दोनों कुमारपुर, थाना-मनिहारी जिला कटिहार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।इस अभियान में सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, एएसआई हरिशंकर सिंह, पीएसआई सद्दाम हुसैन मौजूद थे।

Previous post एन एफ़ रेलवे इम्प्लॉइज यूनियन का चार दिवसीय उपवास संपन्न ।
Next post स्कोर्पियो के टक्कर से एक घायल, जब्त वाहन में भारी मात्रा में विदेशी शराब पाई गई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial