जदयू जिला महासचिव प्रदीप कुमार धोष ने प्राणपुर के विधायक निशा सिंह को दिया बधाई
निशा सिंह,तार किशोर,दुलाल चंद्र गोस्वामी,विजय सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग : प्रदीप कुमार धोष ।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
जिला जदयू महासचिव सह सिंघौल के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार धोष ने कहा कि प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक निशा सिंह के द्वारा क्षेत्र में सर्वांगीण विकास करने,एनडीए के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को मान सम्मान देने का कार्य किया गया है। जिसके कारण एनडीए के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समर्पण की भाव से चुनाव अवधि में कार्य किया।एनडीए के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निशा सिंह के किये गये विकासात्मक कार्यों के बारे में मतदाताओं को बताने का कार्य किया। विधायक निशा सिंह ने मतदाताओं को मान सम्मान देने, महिलाओं की सशक्तिकरण को बढ़ाने आदि ऐसे कई विकास कार्य करने से इन्हें प्राणपुर विधानसभा के मतदाताओं ने दोबारा विधायक बनाया है। जिला जदयू महासचिव सह सिंघौल के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार धोष ने कहा कि नई सरकार के मंत्रिमंडल में प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से दोबारा बनी विधायक निशा सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल करने किया जाए ताकि प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके। जिला जदयू महासचिव सह सिंघौल के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार धोष ने कहा कि ने कहा कि कदवा विधानसभा क्षेत्र से दुलाल चंद्र गोस्वामी सर्वाधिक मत से विजय घोषित हुए हैं। इन्होंने जब सांसद के रूप में जिले का सर्वांगीण विकास करने का कार्य किया है। दुलाल चंद्र गोस्वामी को मंत्रिमंडल में शामिल कर लिए जाने से संपूर्ण जिले का सर्वांगीण विकास होगा। जिला जदयू महासचिव सह सिंघौल के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार धोष ने कहा कि बरारी विधानसभा क्षेत्र से विजय सिंह ने पिछले 5 वर्षों में बरारी विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया है।जिसके कारण भारी मतों से विजयी हुये है। जिला जदयू महासचिव सह सिंघौल के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार धोष ने कहा कि कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों में विधायक कविता पासवान के द्वारा सर्वांगीण विकास कार्य किया है। कटिहार विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक तार किशोर प्रसाद ने 2005 से अब तक एनडीए के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता को सम्मान देने का कार्य किया है। अपने व्यवहार विचार के साथ-साथ क्षेत्र का विकास करने के कारण कटिहार विधानसभा क्षेत्र के सर्वाधिक मतदाताओं ने भारी मतों से विजयी बनाकर पांचवें बार विधायक बनाने का कार्य किया है। जिला जदयू महासचिव सह सिंघौल के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार धोष ने कहा कि ने कहा कि बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र से लोजपा से संगीता देवी ने जीत हासिल कर एक नया इतिहास रच दिया है। क्योंकि बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाता रहने के बावजूद भी यहां की जनता संगीता देवी पर विश्वास करते हुए इन्हें विधायक के रूप में पहली बार चुनाव है। इसलिए बलरामपुर की जनता को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। जिला जदयू महासचिव सह सिंघौल के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार धोष ने कहा कि कटिहार जिले में एनडीए सर्वाधिक सीट पर विजयी होकर एक इतिहास रच दिया है। प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से निशा सिंह,कदवा विधानसभा क्षेत्र से डॉक्टर दुलाल चंद्र गोस्वामी,बरारी विधानसभा क्षेत्र से विजय सिंह,कटिहार विधानसभा से तार किशोर प्रसाद,कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र से कविता पासवान,बलरामपुर विधानसभा से संगीता देवी भारी मत से जीत हासिल किया है।
