November 11, 2026

केंडल मार्च निकाल पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Read Time:1 Minute, 43 Second

हसनगंज प्रखंड में पुलवामा शहीदों की छठी बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के कलाली चौक से सेंट्रल चौक और हसनगंज बाजार तक केंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से किया गया, जिसका समापन दुर्गा मंदिर प्रांगण में हुआ।वही पुलवामा मै 40 शाहिद जवान को याद किया गया।इस दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कुछ समय के लिए मौन धारण किया गया, और उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में भारत माता की जय और शहीद जवान अमर रहे के नारों से क्षेत्र गूंजायमान हो गया।इस श्रद्धांजलि सभा में राकेश कुमार श्रीवास्तव, ज्योतिष कांत कुंवर, अजय अग्रवाल, प्रकाश यादव, निर्मल श्रीवास्तव,महेन्द्र मंडल,विष्णु कुमार, बादल कुमार, कुंदन कुमार, विशाल कुमार, शंभु सुमन, प्रीतम कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे, जिन्होंने शहीदों के योगदान को याद किया क्षेत्र के लोगों शहीदों के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

Previous post दो बाइक के आमने-सामने टक्कर में चार घायल एक रेफर।
Next post बदलते मौसम में मरिजों कि संख्या बढ़ा 100 लोगों ने पिएचसी में लिया स्वास्थ्य लाभ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial