November 12, 2026

मनिहारी में देर शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल, कटिहार रेफर।

Read Time:2 Minute, 28 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र में देर शाम अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली घटना मनिहारी के बल्दियाबाड़ी इलाके में हुई, जहां ग्रामीणों ने सड़क पर दो युवकों को बेहोशी की हालत में पाया। ये दोनों युवक मोटरसाइकिल से गिरने के बाद घायल हो गए थे। घायल युवकों की पहचान नगर के मिलीक निवासी वरुण यादव और लाल यादव के रूप में हुई। ग्रामीणों की तत्परता से दोनों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें एंबुलेंस से कटिहार रेफर कर दिया गया।दूसरी घटना एनएच-131 पर बौलिया गुमटी के पास हुई, जहां दो मोटरसाइकिल सवारों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में एक युवक की पहचान वार्ड संख्या आठ के पार्षद बेचन सिंह के पुत्र प्रेम कुमार के रूप में हुई, जो कटिहार से मनिहारी लौट रहे थे। दूसरा युवक अमरजीत मंडल है, जो मनिहारी के जियो रिलायंस में कार्यरत हैं और कजरा चौक के निवासी हैं।ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भी कटिहार रेफर कर दिया गया।पुलिस की तत्परता और अस्पताल की रिपोर्टदोनों घटनाओं के बाद मनिहारी पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने और एंबुलेंस की व्यवस्था में अहम भूमिका निभाई। अनुमंडल अस्पताल के डॉक्टर ब्रजेश सिन्हा ने बताया कि दोनों घटनाएं मात्र आधे घंटे के अंतराल पर हुईं, और चारों घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर किया गया।

Previous post कटिहार में एक भी फुटबॉल स्टेडियम नहीं होना सरकार की नाकामी – तारिक अनवर
Next post इलाजरत वृद्ध महिला की मौत, पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial