इलाजरत वृद्ध महिला की मौत, पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल)
कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तरी मुरादपुर पंचायत के वार्ड संख्या-5 में एक वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बीते 10 दिसंबर को छत के ऊपर से बिजली का तार ले जाने को लेकर पड़ोसी से हुए झगड़े में हाथापाई के दौरान 80 वर्षीय दुलारी देवी, पति स्वर्गीय सीताराम साह घायल हो गई । जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस बाबत मृतका की पोतहू किरण देवी ने कुर्सेला थाना में लिखित आवेदन दिया है। दिये गये आवेदन में बताया गया है कि बीते दस दिसंबर को पड़ोसी अनंत कुमार 18 वर्ष पिता, शंभू साह तथा सेवकी देवी 35 वर्ष, पति शंभू साह छत के ऊपर से बिजली का तार ले जा रहे थे। जिसका विरोध करने पर हमारी सास के साथ गाली गलौज करने लगा तथा हाथापाई करने लगें । इसी बीच हमारी सास दुलारी देवी को अनंत कुमार तथा उसकी मां सेवकी देवी ने धक्का दे दिया । जिससे वह पिलर से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गई । तथा इलाज के दौरान मेरी सास की मौत हो गई। इस बाबत थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि परिजन द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
