July 28, 2026

मवैशी चोरी करने के आरोप में चार महिला चोर को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।

Read Time:1 Minute, 35 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर थाना क्षेत्र के केवाला पंचायत अंतर्गत चर्च के समीप एनएच 81मुख्य मार्ग सड़क के किनारे खेत में टोके हुए एक खस्सी को चोरों ने बीते शुक्रवार लगभग 1,30, बजे अपहृन में चुरा कर भागने के कर्म में खस्सी मालिक अनंत कुमार मंडल पिता श्री राम मंडल साकिन खुशहालपुर थाना प्राणपुर ने ग्रामीणों के सहयोग से धारदबोचा और जिसकी लिखित शिकायत प्राणपुर थाना अध्यक्ष अमजद अली को दिया। लिखित शिकायत मिलने पर प्राणपुर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच परताल करते हुए चारों महिला चोरों को थाना ले आए।वही थाना अध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम अनिता देवी उम्र 45 वर्ष पति मसुदन महतो दुसरा सुतूल महतो उम्र 30 वर्ष पति सनोज महतो,तीसरा कविता देवी उम्र 35 वर्ष पति राधे मंडल चारों साकिन नया टोला थाना मनिहारी जिला कटिहार बताया। वही दिए गए आवेदन के आलोक में चारों महिला चोरों को प्राथमिक दर्ज कर कटिहार जेल भेज दिया गया।

Previous post हारून रशीद गाफिल की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन ।
Next post भूमि परामर्श को लेकर जनता दरबार का हुआ आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial