July 27, 2026

हारून रशीद गाफिल की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन ।

Read Time:1 Minute, 20 Second

आमिर रेजा (अररिया)

सीमांचल के जाने माने अवामी शायर, मंच उद्घोषक वा शाने अररिया मरहूम हारून रशीद गाफिल साहब की जयंती समारोह पेंशनर सभा भवन में आयोजन किया गया। जिसमें शहर के जानें माने लोग वा उनके चाहने वाले उपस्थित हुए।उनके जयंती पर सभी लोग याद किए उनके जीवनी पर प्रकाश डालें। उनकी शायरी भी पढ़ी गई। जैसे पढ़ेगा हरिया –पढ़ेगा रजिया साक्षर होगा जिला अररिया इस तरह का पंक्ति वक्ताओं ने पढ़ा।सभा की अध्यक्षता सत्यन नाथ शरण ने की ।मंच संचालन अमित कुमार अमन ने किया । मौके पर परवेज़ आलम , अरशद अनवर अलिफ, उनके पुत्र मामून रशीद, जसीमुद्दीन, मोहतशीम अख़्तर, शफीउल हुदा, हम्माद हैदर, खुर्शीद आलम नेताजी, शादाब आलम नासिर सैफी के अलावा कई लोग मौजूद थे। मौके पर सभी लोगों ने कहा गाफिल साहेब सीमांचल में काफी लोकप्रिय थे वा अपनी कुलहैया शायरी को लेकर काफी प्रसिद्ध थे।

Previous post जनता दरबार मे तीन भूमि विवाद मामले का हुआ निष्पादन ।
Next post मवैशी चोरी करने के आरोप में चार महिला चोर को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial