November 8, 2026

कोसी पुल से युवक ने लगाई गंगा में छलांग, SDRF की टीम कर रही तलाश

Read Time:2 Minute, 47 Second

स्थानीय लोगों ने की कोसी पुल पर कैमरा, गश्ती और चौकीदार नियुक्ति की मांग।

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

सोमवार की सुबह कोसी पुल पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने मोबाइल पर बात करते हुए अचानक गंगा में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पुल के तीसरी पाया के समीप मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। तभी उसने अचानक रेलिंग के पास जाकर नीचे गंगा में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद मछुआरों ने उसे पानी में संघर्ष करते देखा, लेकिन कुछ ही देर में वह गंगा की तेज धारा में बह गया और फिर दिखाई नहीं दिया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कुर्सेला प्रशासन को दी। अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम और गोताखोरों को तुरंत मौके पर भेजा गया। टीम ने गंगा में गुमशुदा युवक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि कुछ दिनों पूर्व भी एक बुलेट सवार युवक ने इसी पुल से छलांग लगाई थी, जिसका शव आज तक बरामद नहीं हो पाया है। और गंगा के काल में समा गया। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से लोगों का कहना है कि कोसी पुल अब अपराध ,आत्महत्या सड़क दुर्घटना की का केंद्र बनता जा रहा है।स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पुल पर स्थायी चौकीदार और पुलिस गश्ती की व्यवस्था की जाए। साथ ही पुल के दोनों सिरों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके। वहीं प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए निगरानी बढ़ाने और पुल पर सुरक्षा उपायों को चोकसी मजबूत करने की बात कही है। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम लगातार गंगा में सर्च अभियान चला रही है, लेकिन अब तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है। वही विजयादशमी के दिन हुए नाव हादसे में भी डूबे हुए शेष बचे एक व्यक्ति की तलाश चौथे दिन भी कर रही है।।

Previous post अमदाबाद में मुफ्त नेत्र एवं कान जांच शिविर, 150 लोगों की हुई जांच
Next post काढ़ागोला रेलवे स्टेशन दुर्गा मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन मुख्य पार्षद ने किया उद्घाटन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial