निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 400 मरीज को स्वास्थ्य संबंधित दी गई जानकारी
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ रंजना झा के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वर्गीय प्रधानमंत्री की जयंती के अवसर पर सेवा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस मौके पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉक्टर शंभू नाथ डॉक्टर के एल अग्रवाल, डॉक्टर एलडी महेश्वरी डॉक्टर, आशुतोष झा, डॉ ऐश्वर्या सिंह के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 400 मरीज को देखकर स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई। इस इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज राय ने बताया कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जयंती पर जिले भर में सैकड़ो जगह कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा विभिन्न रूपों से आदरणीय दिवंगत प्रधानमंत्री जी की जयंती के माध्यम से श्रद्धांजलि दे रही है। जिला उपाध्यक्ष शोभा जयसवाल, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा सीमा झा, लोकसभा संयोजक गोविंद अधिकारी, महिला मोर्चा के अध्यक्ष रीना झा, महामंत्री पूनम सिंह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजक पूजा शर्मा, कार कार्यसमीति सदस्य पूजा पासवान, रीना तिवारी उपस्थित रही।
More Stories
किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) सीमांचल के विकास का नया अध्याय लिखेगा : विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी
कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधुनिक सड़क संपर्क, औद्योगिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक...
सर्पदंश ने छीन ली मासूम की मुस्कान, 4 वर्षीय ईशू की मौत से पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बाघमारा में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कुमारीपुर निवासी...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने दक्षिणी कांटाकोश में सहयोग शिविर का लिया जायजा, विद्यालय में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी परखी।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के दक्षिणी कांटाकोश में मंगलवार को सरकार के दिशा-निर्देश पर सहयोग शिविर का आयोजन...
मनिहारी के पूर्व टोला में करंट से दर्दनाक हादसा: बच्चे को बचाने गए चाचा-चाची की मौत, बच्चे की हालत खतरे से बाहर
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर क्षेत्र के पूर्व टोला में शनिवार को करंट लगने से एक दर्दनाक हादसा हो...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कामयाबी: तीन घंटे में लूटकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले की मनिहारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से...
ग्राम रक्षा दल प्रशिक्षण सूची में हेरफेर का आरोप: विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने जांच की मांग की, डाटा ऑपरेटर पर पैसे लेकर दूसरी सूची भेजने का आरोप।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबाद प्रखंड में ग्राम रक्षा दल के प्रशिक्षण के लिए भेजी गई सूची में हेरफेर का...
