July 20, 2026

सिक्कट में विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का हुआ स्वागत

Read Time:1 Minute, 25 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिले के बरारी प्रखंड के सिक्कट पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ पहुंचा।कार्यक्रम में विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने बताया कि विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी देश के कोने-कोने में पहुंच रही है। बरारी विधानसभा के सिक्कट पंचायत में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम में शामिल हुआ।‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ एक जन आंदोलन का स्वरुप ले चुका है। यह सिर्फ एक यात्रा ही नहीं, यह मोदी जी की गारंटी को पूरा करने वाली गाड़ी है।जो गरीबों और वंचितों को उनके अधिकार दिलाएगी।इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद निखिल चौधरी, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष भगत, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, कृष्ण कुमार गुप्ता, एवं अन्य भाजपा नेता एवं सैकड़ो ग्रामीणों मोजूद रहे।

Previous post निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 400 मरीज को स्वास्थ्य संबंधित दी गई जानकारी
Next post महापौर ने हाई क्लास शौचालय निर्माण कार्य का किया उद्घाटन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial