हैल्पस्टर आर्गेनाईजेशन द्वारा फ्री मेडिकल कैम्प का हुआ आयोजन।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत धोकरदह गांव में गुरुवार को आयोजित हैल्पस्टर आर्गेनाइजेशन फ्री मेडिकल कैंप का पीएचसी प्रभारी डाक्टर आरसी ठाकुर ने निरीक्षण किया। जांच दौरान पीएचसी प्रभारी ने संस्था के कर्मियों से कैंप लगाने का विभागीय निर्देश की मांग की। साथ ही कहा कि क्षेत्र में निजी संस्था द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया है, पर इसकी सूचना मुझे नहीं है। मौके पर कैंप में मौजूद संस्था कर्मियों ने चिकित्सा शिविर का कोई विभागीय निर्देश पेश नहीं कियें। मौके पर स्थानीय मरीजों ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के बाद आधे दामों में दवाई दी जाती है। इस दौरान हैल्पस्टर आर्गेनाईजेशन संस्था के कर्मियों से कैंप लगाने से संबंधित कागजात की मांग की गई। कहा गया कि क्षेत्र में किसके आदेश से शिविर लगा कर दवाई बेची जा रही है। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरसी ठाकुर ने ग्रामीणों के सामने संस्था कर्मियों को नसीहत दी कि बिना विभागीय निर्देश व क्षेत्र में मुझे सूचना दिए बिना इस तरह से दवाई की बिक्री नही करें। कैंप लगाने का समुचित विभागीय निर्देश मुझे दें। फिर कैंप का आयोजन करें।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
