November 14, 2026

महागठबंधन के धरना में केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी ।

Read Time:5 Minute, 45 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

राज्यव्यापी आंदोलन के तहत महागठबंधन के तत्वधान में हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित क्रीडा खेल मैदान में धरना का आयोजन किया गया है। इस दौरान आदिवासी समाज से जुड़े लोग ढोल नगाड़ों के साथ धरना में शामिल थे। राजद- जदयू-कांग्रेस- सीपीआई-सीपीएम माले इस तरह से छः दलों से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। आयोजित धरना की अध्यक्षता सह संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष श्रीलाल उरांव ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शामिल सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी, राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल रहें। धरना को संबोधित करते हुए राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल बताया कि राज्यव्यापी धरना कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ इसके साथ ही जातिगत जनगणना, महंगाई, बेरोजगारी, संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग, संविधान लोकतंत्र पर बढ़ते हमले, खाद्य एवं अन्य योजनाओं में कटौती, किसानों की आय दोगुनी करने, एमएसपी को कानूनी मान्यता देने तथा उन्माद की राजनीति पर रोक लगाने जैसे मुद्दों को लेकर महागठबंधन के सभी दल संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन कर रहे है। कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश भीषण संकट के दौर से गुजर रहा है। नौ साल से देश बेहाल एवं बदहाल है कई संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता आजादी को साजिश कर खत्म कर दिया गया है। देश से आरक्षण को खत्म करने के लिए आरएसएस का आरक्षण विरोधी एजेंडा और मोदी शाह का अडानी अंबानी की आमदनी का एजेंडा एक तीर से दो निशाना लगा कर दलित पिछड़े वर्ग के युवाओं का भविष्य खत्म कर दिया गया। उन्होने कहा कि नौ वर्षो में सिर्फ धार्मिक भावनाओं को भड़का कर सत्ता हथियाने का काम हुआ। मेक इन इंडिया स्किल इंडिया उज्ज्वला योजना आयुष्मान भारत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ साब फ्लॉप हो गया, 35 रू पर डीजल 3 सौ रुपया में घरेलू गैस हर साल दो करोड़ की नौकरी का वादा करने वाली मोदी सरकार वर्ष 2014 में सत्ता पर बैठने के बाद गोदी मीडिया के माध्यम से नेहरू से हिसाब मांगने लगी। इतिहास को मिटाया जा रहा है सही को गलत गलत को सही बताया जा रहा है। नोट बंदी से हजारों लोग मारे गए हजारों करोड़ का नुकसान हुआ। भारत के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है।पुलवामा हमला का आज तक उद्भेदन नहीं हुआ। बालासोर रेल दुर्घटना को दबा दिया गया। रेलवे में असुरक्षा बढ़ गई है। रेलवे को बेचने के लिए रेल बजट को खत्म कर दिया गया। एग्रीकल्चर सिस्टम को ब्रिटिश हुकूमत के तर्ज पर खत्म कर पूंजीपतियों के हाथों बेचना चाहते हैं। कुणाल ने कहा कि वर्ष 2025 में मोदी की वापसी हुई तो देश की सारी संपत्ति अडानी अंबानी की हो जाएगी। देश की सुरक्षा तंत्र को कमजोर किया गया अग्निवीर योजना से देश की सुरक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। गुजरात से जुड़े नीरव मोदी मेहुल चौकसी विजय माल्या जैसे तीन दर्जन पूंजीपति देश का लाखों करोड़ लेकर भाग गया। देश के राष्ट्रपति के साथ छुआ छूत किया जा रहा है। देश का नाम रौशन करने वाली महिला ओलंपिक खिलाड़ियों का आबरू लूटने वालों खुलेआम संरक्षण दिया जा रहा है। विरोधियों का जुबान बंद करने के लिए सीबीआई ईडी जैसे संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। देश में भाजपा का नंगा नृत्य चल रहा है। इस अवसर पर जदयू जिला अध्यक्ष समीम इकबाल, राजद जिला प्रधान महासचिव बिनोद साह, कांग्रेस नेता दिलीप विश्वास, राजद नेता सरदार योगेंद्र सिंह, विकास साह, रंजीत साह, रामसेवक राय, आशीष यादव, दिलीप यादव, संजय मंडल, अंकित कुमार सिंह, मो मुजम्मिल अनिल मंडल, मो मुस्तफा, राधेश्याम महतो, मो अजीमुद्दीन, सूरज यादव, जितेन्द्र कुमार यादव, राजद नेता उस्मान गनी, मो बसीरउद्दी आदि दर्जनों महागठबंधन के महिला पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous post केंद्र सरकार के खिलाप महागठबंधन का हुआ धरना प्रदर्शन ।
Next post हैल्पस्टर आर्गेनाईजेशन द्वारा फ्री मेडिकल कैम्प का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial