September 7, 2026

ट्रक बाईक की टक्कर से एक की मौत ,दूसरा गंभीर रूप से घायल

Read Time:1 Minute, 7 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

बीते रात्रि मनिहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर स्थित हाईवे सड़क पर मनिहारी से मनसाही की ओर जा रही बाईक सवार दो व्यक्ति ट्रक से टकरा गया। जिसमें कन्हैया पासवान उम्र- करीब 31 वर्ष पिता श्रीलाल पासवान साकिन-हफला सिरनिया थाना मुफ्फसिल जिला कटिहार निवासी की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई तथा दुसरा संतोष पासवान उम्र-करीब 30 वर्ष पिता-मनोज पासवान साकिन हफला सिरनिया थाना मुफ्फसिल जिला कटिहार निवासी गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे बेहतर ईलाज हेतु कटिहार भेजा गया। थाना प्रभारी रामविलास सिंह ने बताया कि मृत व्यक्ति को पोस्टमार्टम हेतु भेज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Previous post निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन ।
Next post दो पक्षों के विवाद में पांच घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial