November 12, 2026

हर पंचायत में मोबाइल मेडिकल सेवा से ग्रामीणों को मुफ्त इलाज।

Read Time:1 Minute, 1 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

फोकस इंडिया की टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए एक अनोखी पहल की है। मोबाइल मेडिकल सर्विस के तहत टीम हर पंचायत में पहुंचकर जरूरतमंदों को मुफ्त दवा, प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य परामर्श दे रही है। इसी कड़ी में नीमा पंचायत के पोखरी टोला में 56 मरीजों का इलाज किया गया। डॉ. शाहबुद्दीन और नर्स मुजफ्फर आलम ने बताया कि समय पर उपचार से मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। स्थानीय निवासियों ने इस प्रयास को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वरदान बताया। फोकस इंडिया की यह पहल गरीबों को स्वास्थ्य का भरोसा दे रही है।

Previous post मनिहारी के कारी अख्तर हलिमी ने आलिम की उपाधि पाकर रचा इतिहास, भव्य कार्यक्रम में हुआ सम्मान।
Next post आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार का वितरण किया गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial