November 12, 2026

मनिहारी के कारी अख्तर हलिमी ने आलिम की उपाधि पाकर रचा इतिहास, भव्य कार्यक्रम में हुआ सम्मान।

Read Time:2 Minute, 36 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के नवाबगंज पंचायत के कारी अख्तर हलिमी ने सीतामढ़ी के प्रसिद्ध मदरसा जामिया जिया फैजुल रजा से आलिम की उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि का जश्न दादरी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मनाया गया, जहां उन्हें पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण कार्यक्रम में हजारों लोग शामिल हुए और कारी अख्तर हलिमी की इस सफलता का जश्न मनाया।कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि मुफ्ती पीर साहब के साथ मौलाना कारी और अन्य सम्माननीय आलिमों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मौलाना मुफ़्ती याहया, मुफ़्ती मुशर्रफ, मौलाना शाकिर सैफी, मौलाना मुफ़्ती राहत एहसान बरकाती, मौलाना मुसव्विर रज़ा, और सैय्यद आरिफ़ बापू सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।कारी अख्तर हलिमी को बधाई देते हुए सभी मौलानाओं ने कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।कारी अख्तर हलिमी की इस कामयाबी पर उनके परिवार और मनिहारी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। लोगों का मानना है कि कारी अख्तर हलिमी ने साबित कर दिया है कि मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य को पाया जा सकता है। खादिम मंजर सफी, हाफिज फारुक तौहीद, हाफिज साजन, नाजिम जहांगीर, मिठू, ताजीम हुसैन, आशिक रजा, शाकीर हुसैन, और अखलाक हुसैन ने कारी अख्तर हलिमी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कारी अख्तर हलिमी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे मनिहारी के लिए गर्व का विषय है।

Previous post विधायक ने किसानों की समस्याओं पर केंद्र का ध्यान आकर्षित किया।
Next post हर पंचायत में मोबाइल मेडिकल सेवा से ग्रामीणों को मुफ्त इलाज।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial