November 9, 2026

कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी बिहार कांग्रेस विधानसभा चुनाव स्क्रीनिंग कमिटी के सदस्य का किया स्वागत

Read Time:3 Minute, 4 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव महाराष्ट्र के सह प्रभारी बिहार कांग्रेस विधानसभा चुनाव स्क्रीनिंग कमिटी के सदस्य पूर्व विधायक कुणाल चौधरी और बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी शाहनवाज आलम का बुधवार को कटिहार आगमन पर मिर्चाईबारी सहायक थाना के समीप कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय के अगवाई में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को फूल मालाओं से लादकर जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला स्वागत जुलूस में शामिल कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचे। राहुल गांधी जिंदाबाद कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद मल्लिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद के गगनचुंबी नारे भी लगेह कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की ओर से नियुक्त ऑब्जर्वर एवं राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के नेताओं की मौजूदगी में संगठनात्मक और चुनावी चर्चाएं हुई। इस मौके पर प्रेम राय ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कडवा और प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी पेश की। उन्होंने कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य कुणाल चौधरी के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि वह लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पित है और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ है। वहीं प्रेम राय की उम्मीदवारी को लेकर पार्टी के कई पदाधिकारियों ने भी समर्थन जताते हुए कहा कि प्रेम राय ओबीसी वर्ग के सबसे बड़े चेहरा हैं। पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राकेश यादव आईटी सेल के जिला अध्यक्ष विक्रम पासवान,खेलकूद प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष शमशाद आलम, राजीव कुमार, लीगल सेल के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद मंडल, पीसीसी डेलीगेट मुख्तार आलम, पूर्व जिला कांग्रेस प्रवक्ता माधव पांडे ने भी स्क्रीनिंग कमेटी से मिलकर प्रेम राय को चुनाव लडाने का अनुरोध किया।

Previous post कुर्सेला प्रखंड में गंगा कोसी का पानी खतरे के निशान से 30: 98 सेमी
Next post मनिहारी के नारायणपुर कनचिरा जलाशय में डूबे दो युवक, एक की मौत, दूसरा रेफर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial