बारसोई रेलवे स्टेशन के औचक निरीक्षण में पहुंचे जीएम दिया निर्देश ।
पब्लिक न्यूज़ 24 (बारसोई)
कटिहार डिवीजन में व्यस्ततम रेलवे स्टेशन बारसोई के औचक निरीक्षण में पहुंचे पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक सुनील कुमार झा । इस दौरान नवनिर्मित रैक पॉइंट, फुट ओवर ब्रिज, रेलवे स्टेशन परिसर सहित अन्य प्रमुख बिंदु पर निरीक्षण करते हुए विचार विमर्श किया । उपस्थित कर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि आगामी दिनों में बाढ़ से रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में परिवर्तित किया जाना है । रेलवे स्टेशन परिसर की साफ-सफाई सहित अन्य मामले में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । उन्होंने आगे कहा कि आगामी तीन-चार माह में रेलवे परिसर स्थित सभी सड़कों का मरम्मत करते हुए दुरुस्त कर दिया जाएगा । इस अवसर पर डीसीएम जी प्रशांत, सीनियर डी एन 1 नरेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीके मोहाली, आरपीएफ के इंस्पेक्टर बेलाल होसेन, आईबी इंस्पेक्टर आशीष मुजूमदार, एडीएन चेतन सहित एनएफ रेलवे के कई वरिष्ठ पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) सीमांचल के विकास का नया अध्याय लिखेगा : विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी
कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधुनिक सड़क संपर्क, औद्योगिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक...
सर्पदंश ने छीन ली मासूम की मुस्कान, 4 वर्षीय ईशू की मौत से पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बाघमारा में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कुमारीपुर निवासी...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने दक्षिणी कांटाकोश में सहयोग शिविर का लिया जायजा, विद्यालय में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी परखी।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के दक्षिणी कांटाकोश में मंगलवार को सरकार के दिशा-निर्देश पर सहयोग शिविर का आयोजन...
मनिहारी के पूर्व टोला में करंट से दर्दनाक हादसा: बच्चे को बचाने गए चाचा-चाची की मौत, बच्चे की हालत खतरे से बाहर
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर क्षेत्र के पूर्व टोला में शनिवार को करंट लगने से एक दर्दनाक हादसा हो...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कामयाबी: तीन घंटे में लूटकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले की मनिहारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से...
ग्राम रक्षा दल प्रशिक्षण सूची में हेरफेर का आरोप: विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने जांच की मांग की, डाटा ऑपरेटर पर पैसे लेकर दूसरी सूची भेजने का आरोप।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबाद प्रखंड में ग्राम रक्षा दल के प्रशिक्षण के लिए भेजी गई सूची में हेरफेर का...
