July 25, 2026

भाजपाइयों ने भाजपा की स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

Read Time:1 Minute, 31 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

देशभर के सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ मनिहारी में भी भाजपाइयों ने बीजेपी का स्थापना दिवस मनाया। 6 अप्रैल 1980 को बीजेपी की नींव रखी गई थी। 1984 में अपने पहले आम चुनाव में महज 2 सीटें जीतने वाली पार्टी के लिए किसी ने नहीं सोचा होगा कि एक दिन यह देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। अटल-आडवाणी के दौर से मोदी-शाह युग तक ‘चाल, चरित्र, चेहरा से मोदी है तो मुमकिन है’ तक का तमाम उतार-चढ़ाव के बीच पार्टी उस मुकाम तक भी पहुंची जहां लोग दबे छिपे ये कहने में कतराते नहीं कि बीजेपी मतलब मोदी।मनिहारी के भाजपाइयों ने अपने अपने घरों पर बीजेपी का झंडा लगाकर अपने समर्पण को सिद्ध किया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर 1980 से अब तक उतार-चढ़ाव को अपने तरीके से परिभाषित किया।इस कार्यक्रम में प्रो. वीरेंद्र सिंह, संजय मंडल, बिल्टू झा, निशीकांता देवी, उषा गुप्ता, पार्षद अनुज मंडल सहित अनेक लोगों ने पार्टी में समर्पण के प्रति अपनी आवाज बुलंद की।

Previous post बारसोई रेलवे स्टेशन के औचक निरीक्षण में पहुंचे जीएम दिया निर्देश ।
Next post दिवंगत पुर्व विधायक के आत्मा शांती हेतु शोक सभा का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial