केंद्र सरकार के खिलाप महागठबंधन का हुआ धरना प्रदर्शन ।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में गुरूवार को महागठबंधन के आह्वान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का अयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन में कार्यक्रम में राजद के जिलाध्यक्षा इशरत प्रवीण ,कांग्रेस नेता तौकीर आलम, मोहम्मद सऊद आलम आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे । उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह ने किया। उक्त धरना प्रदर्शन का मंच संचालन राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास ने किया। बैठक में राजद के युवा प्रखंड अध्यक्ष चंदन यादव सहित अन्य घटक दलों के प्रखंड अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर कर भाग लिया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजद के जिलाध्यक्ष इशरत प्रवीण ने कहा कि केंद्र सरकार के विरुद्ध मोदी शासन के नौ साल जनता की चरम तबाही बर्बादी लूट दमन और नफरत का भयावह दौड़ साबित हुआ है। महंगाई की मार से जानता त्रस्त हैं। नोटबन्दी और जीएसटी की मार से छोटे व्यव्सयिक अभी तक संभल नही पाए है । केंद्र सरकार शिक्षा ,स्वास्थ्य ,सिंचाई ,मनरेगा सहित अन्य ग्रामीण विकास और कल्याणकारी योजनाओं के मद में लगातार कटौती कर रही है । केंद्र सरकार जनवितरण प्रणाली एवं खाद्दान्न योजनाओं को पूरी तरह खत्म करने की साजिश रच रही है । केंद्र सरकार द्वरा प्रवासी मजदूरी की सुरक्षा के लिए आज तक कोई कानून नही बनाया ,जिस कारण मजदूरो को काफी परेसानी उठानी पड़ रही है । मोदी सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है । जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
