June 25, 2026

नवाबगंज में ओम क्लीनिक का भव्य शुभारंभ, विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने किया उद्घाटन।

Read Time:1 Minute, 12 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के नवाबगंज में सोमवार को डॉक्टर ब्रजेश नंदन सिन्हा द्वारा स्थापित ओम क्लीनिक का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने फीता काटकर क्लीनिक का शुभारंभ किया। उन्होंने इसे क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। डॉक्टर सिन्हा ने कहा कि क्लीनिक का उद्देश्य सस्ती व गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा देना है। कार्यक्रम में भाजपा के लोकसभा संयोजक कैलाश सिंह, डॉक्टर बी एन कुमार, बिनोद सिंह, जदयू नेता मंजय साह, मुखिया रामजी यादव, कामता प्रसाद सिंह, सिकंदर मंडल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए सेवाओं की गुणवत्ता का आश्वासन दिया गया।

Previous post गंगा सप्तमी पर मनिहारी में भव्य गंगा महा आरती और संकीर्तन यज्ञ का आयोजन।
Next post मनिहारी पुलिस की लगातार कारवाई,चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial