June 25, 2026

गंगा सप्तमी पर मनिहारी में भव्य गंगा महा आरती और संकीर्तन यज्ञ का आयोजन।

Read Time:59 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर 03 मई को मनिहारी के उत्तरायण गंगा तट स्थित लंच घाट परिसर में श्री श्री 108 हरि नाम संकीर्तन यज्ञ और गंगा महा आरती का भव्य आयोजन होगा। मनिहारी-साहेबगंज फेरी सेवा के व्यवस्थापक प्रताप रंजन ने बताया कि मां गंगा के आशीर्वाद स्वरूप यह सेवा संचालित होती है, इसलिए प्रति वर्ष यह आयोजन श्रद्धापूर्वक किया जाता है। संध्या 6:00 बजे होने वाली महा आरती का नेतृत्व बनारस के पंडित कुणाल बाबा करेंगे, जिनके साथ 80 पुरोहितों की टोली होगी। आम नागरिकों को आयोजन में भाग लेने का सादर आमंत्रण है।

Previous post मजदूरों को मिला सम्मान, किया अंगवस्त्र व अल्पाहार वितरण।
Next post नवाबगंज में ओम क्लीनिक का भव्य शुभारंभ, विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने किया उद्घाटन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial