रामपुर में पूर्व सांसद सह केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर के आगमन पर किया भव्य स्वागत।
तनवीर आलम (हसनगंज )
हसनगंज प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत भवन परिसर में शनिवार को पूर्व सांसद सह केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर के आगमन पर भव्य स्वागत समारोह सह जन सम्पर्क अभियान का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम का जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह कटिहार के जाने-माने समाजसेवी डॉक्टर आनंद चौधरी ने किया।जहां कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के महिला पुरूष व नोजवान लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मौके पर पूर्व सांसद सह केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने उपस्थित लोगों से कांग्रेस पार्टी एवं इंडिया गठबंधन को विजय दिलाने की बात करते हुए लोगों से मोदी सरकार को हराने का आवाह्न किया। साथ ही लोगों को संबोधित करते हुए देश की बागडोर इंडिया गठबंधन जैसे मजबूत हाथों में सौंपने की बात कही। साथ ही समारोह के संचालन दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ आनंद चौधरी ने कांग्रेस पार्टी एवं इंडिया गठबंधन को जीत दिलाने की बात करते हुए कहा कि मोदी सरकार हर फ्रंट पर फेल रही है। सिर्फ धर्म की राजनीतिक कर देश को बांटने का काम कर रही है। देश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, अब समय आ गया है, इस सरकार को बदलने का। इस समारोह में पूर्व सांसद तारिक अनवर के साथ जिला अध्यक्ष सुनील यादव, संजय सिंह, अंकित सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार मंडल, मो हन्नान, बिजय कुमार सहित अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्तागण सहित भारी संख्या में ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
