November 10, 2026

नदी पार करते समय डूबने से हंजु हासदा की मौत, गोताखोर देवेश सिंह ने शव किया बरामद।

Read Time:2 Minute, 7 Second

(रतन कुमार ओझा|मनिहारी)

कटिहार जिला के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत मनोहरपुर पंचायत के मेसाडीह वार्ड संख्या 09 निवासी हंजु हासदा की बुधवार को नदी पार करने के दौरान डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हंजु अपने कुछ साथियों के साथ शिकार खेलने के उद्देश्य से गुआ गाछी किशनपुर स्थित नदी के बीच टापू की ओर जा रहे थे। इस दौरान नदी पार करते समय तेज बहाव में फंसकर वह डूब गए।घटना के तुरंत बाद उनके साथियों ने शोर मचाया, जिस पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और तत्काल खोजबीन शुरू की गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गुआ गाछी किशनपुर निवासी स्थानीय गोताखोर देवेश सिंह उर्फ मटरू ने साहसिक प्रयास करते हुए हंजु हासदा का शव नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की पुष्टि अंचल सहायक मंटु कुमार ने की है। मौके पर मनिहारी थाना के एसआई उदय यादव, राजस्व कर्मचारी अजय कुमार, पैक्स अध्यक्ष ललन यादव,आलोक सिंह, गुआ गाछी पंचायत की सरपंच सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया।घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। वहीं, बहादुरी और तत्परता के लिए मुखिया प्रतिनिधि द्वारा गोताखोर देवेश सिंह को नगद राशि देकर सहयोग किया गया।

Previous post डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी ट्रेन से रेलवे सुरक्षा बल ने 51 कि.ग्रा. गांजा किया बरामद ।
Next post मनिहारी में 25 लीटर देशी शराब बरामद, तस्कर फरार; शराब सेवन के आरोप में तीन गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial