मनिहारी में 25 लीटर देशी शराब बरामद, तस्कर फरार; शराब सेवन के आरोप में तीन गिरफ्तार।
(रतन कुमार ओझा|मनिहारी)
पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के कारोबार पर लगाम कसने के अभियान के तहत मनिहारी थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई है। वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में एसआई अजय गुप्ता के नेतृत्व में गश्ती दल ने नारायणपुर पागलबाड़ी निवासी अजीत राय के आवासीय परिसर से 25 लीटर देशी शराब बरामद की है। हालांकि, मुख्य आरोपी अजीत राय पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।इस कार्रवाई के दौरान शराब सेवन कर रहे तीन व्यक्तियों में सत्यनारायण मंडल, सऊद मल्लिक और मो. शमीम को मौके पर हिरासत में लिया गया। चिकित्सकीय जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।मनिहारी थाना में इस मामले को लेकर कांड संख्या 125/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
