हसनगंज पुलिस की कार्रवाई: महिला शराब तस्कर सहित तीन गिरफ्तार।
(हसनगंज डेस्क)
हसनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एक महिला शराब तस्कर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भतोरिया गांव में छापेमारी के दौरान एक घर से ट्रंक में छुपाकर रखी गई 09 लीटर 375 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस ने सुशीला देवी, पति कार्तिक मंडल, को गिरफ्तार किया है। महिला तस्कर के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 183/25 दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने इटवा गांव से न्यायालय से फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटी नियामत अली, पिता स्वर्गीय अलारुद्दीन, को गिरफ्तार किया। इसके अलावा महमदिया गांव में शराब के नशे में धुत होकर हंगामा व शोर-शराबा करने के आरोप में मिठ्ठू महलदार, पिता पलटन महलदार, को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शराबी के विरुद्ध थाना कांड संख्या 182/25 के तहत मामला दर्ज कर उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में एसआई दीपक कुमार, अमीत कुमार सहित अन्य पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।
More Stories
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
श्रावणी मेला की तैयारी तेज, एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक; श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर फोकस
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी श्रावणी मेला के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन को लेकर बुधवार को प्रखंड सभागार में अनुमंडल...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: शराब पीकर हंगामा करने वाले 4 गिरफ्तार, NBW वारंटी भी भेजा गया जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 4...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान समारोह में हुई सराहना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभालने का एक वर्ष पूरा होने...
