हसनगंज में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त।
(हसनगंज डेस्क)
हसनगंज प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में बीते कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार गिरते तापमान के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और देर शाम तक छाया रहने वाला घना कोहरा लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रहा है।हालात ऐसे हैं कि सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो जाती है, जिससे आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को खासतौर पर सतर्क रहना पड़ रहा है। ठंड से राहत पाने के लिए हसनगंज बाजार सहित प्रमुख चौक-चौराहों पर लोग अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। सुबह से देर रात तक विभिन्न स्थानों पर अलाव जलते रहते हैं, जहां राहगीर, मजदूर और दुकानदार ठंड से बचने के लिए एकत्र होते हैं। कई जगहों पर यह व्यवस्था स्थानीय लोगों द्वारा निजी स्तर पर की जा रही है। लगातार बढ़ती ठंड का असर स्थानीय व्यापार पर भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। बाजारों में ग्राहकों की संख्या में भारी कमी आई है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। दुकानदार दुकानों के सामने अलाव जलाकर बैठे रहते हैं, लेकिन ठंड और कोहरे के कारण आवाजाही कम होने से बिक्री पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। शाम ढलते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है।
More Stories
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
श्रावणी मेला की तैयारी तेज, एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक; श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर फोकस
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी श्रावणी मेला के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन को लेकर बुधवार को प्रखंड सभागार में अनुमंडल...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: शराब पीकर हंगामा करने वाले 4 गिरफ्तार, NBW वारंटी भी भेजा गया जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 4...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान समारोह में हुई सराहना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभालने का एक वर्ष पूरा होने...
