November 4, 2026

अंचल कर्मी को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

Read Time:1 Minute, 5 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी अंचल सभागार में राजस्व कर्मचारी मोहम्मद एहसान अली के सेवानिवृत्त होने पर बुधवार को समारोहपूर्वक विदाई दी गई। अंचल के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके 38 वर्ष 7 महीने की सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में बीडीओ सनत कुमार, अंचलाधिकारी मोहम्मद इस्माइल, पंचायती राज पदाधिकारी सोनु गुप्ता, राजस्व पदाधिकारी रामसागर पासवान सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि एहसान अली ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया। समारोह के अंत में उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

Previous post हसनगंज पुलिस की कार्रवाई: महिला शराब तस्कर सहित तीन गिरफ्तार।
Next post लायंस क्लब ने छोटी कजरा गाँव के निःसहाय लोगों के बीच बांटा कम्बल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial