September 22, 2026

लूटकांड के दो अपराधी को हसनगंज पुलिस ने छह लाख रुपए के साथ गिरफ्तार कर

Read Time:1 Minute, 17 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

डगरुआ पुलिस को सुपुर्द कर दिया हसनगंज पुलिस ने डगरुआ थाना लूट कांड के दो अपराधी को 06 लाख रुपए नगद के साथ मननपुर गांव से दो अपराधी को गिरफ्तार कर डगरुआ पुलिस को सुपुर्द कर दिया। मौके पर थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि डगरुआ थाना अंतर्गत लूट कांड के दो अपराधी मोहम्मद अशरफ पिता मो मोहिद व मोहम्मद एजाउल्लाह उर्फ राजू पिता मोहम्मद आलम साकिन मननपुर थाना हसनगंज के घर शुक्रवार की देर रात्रि सघन छापेमारी कर 06 लाख रुपए बरामद करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर दोनों आरोपियों के अग्रिम कारवाई हेतु डगरुआ थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। इस अवसर पर छापेमारी अभियान में डगरुआ थाना व हसनगंज थाना की संयुक्त पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Previous post हसनगंज थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन
Next post शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ बीपीएससी अध्यापक भर्ती परीक्षा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial