शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ बीपीएससी अध्यापक भर्ती परीक्षा
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में आयोजित बीपीएससी अध्यापक भर्ती परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिसको लेकर सेंटर सुपरीटेंडेंट पवन कुमार भगत ने बताया कि बीपीएससी अध्यापक भर्ती परीक्षा को लेकर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिसमें 300 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। मौके पर 217 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए। साथ ही 83 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा निर्धारित समय दिन के 12:00 बजे से 2:30 बजे तक चली। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों के सघन तलाशी ली गई। प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर छापे क्यूआर व बीआर कोड को स्कैनिंग करते हुए फोटो एवं पहचान पत्र के साथ मिलान किया गया। परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्षा में कैलकुलेटर, मोबाइल ब्लूटूथ, वाई-फाई, गैजेट इलेक्ट्रॉनिक पेन इत्यादि जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाइटनर इरेज़र एवं ब्लेड जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। परीक्षा के सफल संचालन के लिए प्रत्येक कमरों में सीसीटीवी कैमरा व मोबाइल जैमर की व्यवस्था की गई थी। मौके पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बीपीएससी अध्यापक भर्ती परीक्षा लिया गया। बताया परीक्षा हॉल में विभागीय स्तर पर दिए गए सभी निर्देशों का अनुपालन करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर भूमि उपसमाहर्ता कटिहार के साथ वीक्षकगण आदि मौजूद रहे।
More Stories
लग्जरी कार में ले जाई जा रही सात खस्सी-बकरी बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार
मो0 काजु (कुरसेला) कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नेक्सन कार...
514 ग्राम स्मैक के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दो मोबाइल भी बरामद
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कटिहार पुलिस और...
पुरिया घाट में नाव दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, शिकारपुर ने जीता खिता
हसन रजा ( आबादपुर ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के पुरिया घाट स्थित पुरिया नदी में एक दिवसीय नाव...
कटिहार नगर निगम में मेयर ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार नगर निगम कार्यालय में सोमवार को मेयर उषा देवी अग्रवाल की ओर से जनता दरबार का...
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति।मोहम्मद इमाम हुसैन बने बिहार प्रदेश के महासचिव
मनोरंजन साहा (बारसोई) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ (बिहार प्रदेश) का विस्तार करते हुए संगठन में एक महत्वपूर्ण...
सरस्वती मंदिर के मुख्यद्वार पर गिरी पीपल की टहनी, 3-4 दिनों से बंद है प्रवेश मार्ग।
सूचना के बावजूद नहीं हुई सफाई, श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में हो रही परेशानी. मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र...
